फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BJP declared 22 councilor candidates and Congress declared 18 councilor candidates.

Sonipat News: भाजपा ने 22 और कांग्रेस ने 18 पार्षद प्रत्याशी किए घोषित

Fri, 24 Apr 2026 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 24 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
BJP declared 22 councilor candidates and Congress declared 18 councilor candidates.
भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष से मेयर टिकट का फॉर्म बी प्राप्त करते राजीव जैन। स्रोत : प्रवक्
सोनीपत। नगर निगम चुनाव की सरगर्मी के बीच वीरवार को भाजपा और कांग्रेस ने मेयर के बाद अब वार्डों से पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की है। भाजपा ने सभी 22 तो कांग्रेस ने 18 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से विचार विमर्श के बाद सभी उम्मीदवारों की सूची जारी की है। वहीं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने भी पार्टी मामलों के प्रभारी बीके हरिप्रसाद की मंजूरी के बाद उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक किए हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस की ओर से जारी की गई सूची में वार्ड संख्या 4, 7, 8 और वार्ड संख्या 22 के लिए अभी किसी भी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की गई है। इन सीटों पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर पार्टी के भीतर मंथन जारी है। माना जा रहा है कि पार्षदों के टिकट फाइनल करने के लिए एक दिन पूर्व हुई बैठक में मेयर पद के प्रत्याशी की नाराजगी के कारण इसे खाली रखा गया है। कांग्रेस पार्टी के सूत्र बताते हैं कि नाम लगभग तय हैं। जल्द ही नाम सार्वजनिक कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट

इनेलो ने आनंद खत्री को बनाया मेयर प्रत्याशी

इनेलो ने आनंद खत्री को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है। जिलाध्यक्ष कुणाल गहलावत की अगुवाई में पार्टी के पदाधिकारियों ने आनंद खत्री का स्वागत किया। इस दौरान वार्ड 6 से पूनम रोहिल्ला ने भाजपा छोड़कर इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। आनंद खत्री ने एक दिन पूर्व ही इनेलो की सदस्यता ली थी। इससे पूर्व वे लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी में रहे। करीब दस वर्षों तक युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी रहे हैं।


इंसेट

आज नामांकन करेंगे भाजपा के मेयर प्रत्याशी राजीव जैन

भाजपा के मेयर प्रत्याशी राजीव जैन शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे। पुरखास अड्डा कार्यालय से शुरू होकर यात्रा गीता भवन, मामा भांजा चौक, तिरंगा चौक से होते हुए लघु सचिवालय तक जाएगी। राजीव जैन के नामांकन यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अलावा विधायक के शामिल होने की भी उम्मीद है।
इंसेट



कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची

वार्ड संख्या - प्रत्याशियों के नाम

1 --- जय कुमार

2 --- पवन मेहरा

3 --- अनुज छाबड़ा

5 --- बिंदिया चोपड़ा

6 --- सोनिया

9 --- आशा रानी

10 -- सतपाल कश्यप

11 -- कविता सैनी

12 -- अंजलि

13 -- दीपक चावला

14 -- रितिका गलगत

15 -- संतोष शर्मा

16 -- अनुराग जैन

17 -- राजेश कालूपुर

18 -- सोनम

19 -- राजेश मलिक

20 -- देवेंदर सिंह

21 -- दीपमाला

नोट : वार्ड -4, 7, 8 और 22 के प्रत्याशियों की घोषणा फिलहाल नहीं हुई है।

--------------------



भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों की सूची

वार्ड संख्या - प्रत्याशियों के नाम

1 -- हरिप्रकाश सैनी

2 -- मुकेश बामणिया

3 -- सुरेन्द्र मदान

4 -- त्रिभुवन कौशिक

5 -- रीना सैनी

6 -- निशा

7 -- मुनीराम ठोलेदार

8 -- कुणाल कौशिक

9 -- मीना

10 - संजय ठेकेदार

11 - संगीता सैनी

12 - साधना तनेजा

13 - महेश लूथरा

14 - किरण चान्दना

15 - संजीव वलेचा

16 - नवीन मंगला

17 - सुनीता

18 - सुनीता राठी

19 - अनिल ठाकुर

20 - राजकुमार शर्मा

21 - सुमन लाकड़ा

22 - सतपाल कटारिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed