Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BJP appointed six district vice presidents

Sonipat News: भाजपा ने छह जिला उपाध्यक्ष बनाए

Thu, 10 Jul 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 10 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
BJP appointed six district vice presidents
फोटो 22: सोनीपत के राई स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में भाजपा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष मनोज
सोनीपत। भारतीय जनता पार्टी सोनीपत के जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के विचार-विमर्श करने के बाद जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। युवा नेता दिनेश अत्री को पार्टी का मीडिया प्रमुख बनाया गया है तो त्रिभुवन कौशिक को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

पार्टी ने छह नेताओं को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है जिनमें निगम पार्षद सुरेंद्र मदान के अलावा मनोज त्यागी, सुरेंद्र बारोटा, सोनिया मोर, अजय दहिया और अरुण चौहान शामिल हैं। तरुण देवीदास और नीरज ठरू को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

नरेश वर्मा, राजीव खरखौदा, पुष्पा बैरागी, सीमा, किरण रोहिल्ला, अंजलि और किशोर बिष्ट को मंत्री का पद दिया गया है। राजेश कुमार को कोषाध्यक्ष और राजेश शांडिल्य को कार्यालय सचिव की भूमिका सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव धीमान को आईटी प्रमुख, हरदीप सिंह को सोशल मीडिया प्रमुख व मुकेश बत्रा को मन की बात कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया है। जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने कहा कि सभी पदाधिकारियों से सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed