{"_id":"584467624f1c1b0e2fa86784","slug":"biometric-strictly-two-school-principals-notice-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायोमैट्रिक पर सख्ती, दो स्कूल प्राचार्यों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बायोमैट्रिक पर सख्ती, दो स्कूल प्राचार्यों को नोटिस
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोहाना
Updated Mon, 05 Dec 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बायोमैट्रिक मशीनों को शिक्षा विभाग में पूरी तरह से लागू करने के लिए सरकार सख्त मोड पर दिख रही है। अध्यापकों की हाजिरी के लिए बायोमैट्रिक मशीन का ही प्रयोग किया जाना जरूरी है, लेकिन कुछ स्कूलों में अभी भी इस नियम का पूर्णत: पालन नहीं हो रहा है। इसी के चलते दो स्कूलों के प्राचार्यों को डीईओ ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
इस संदर्भ में पिनाना व मंडौरा स्कूल के प्राचार्यों को नोटिस जारी किया गया है क्योंकि अभी तक इन स्कूलों में बायोमैट्रिक से हाजिरी नहीं ली जा रही है। इस संदर्भ में जिला शिक्षा अधिकारी जिले सिंह ने बताया कि गांव पिनाना व मंडोरा स्कूल के प्राचार्यों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इन स्कूलों में अभी तक बायोमैट्रिक मशीन चालू नहीं हो पाई है। सीनियर सेकेंडरी व हाई स्कूलों में लगभग सभी में बायोमैट्रिक मशीन चालू की जा चुकी है। कई स्कूलों में तकनीकी कारणों के चलते परेशानी आ रही है। उन्हें ठीक कराया जा रहा है।