फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bike theft accused in Sonipat escapes from police custody during remand

Sonipat: बाइक चोरी के आरोपी रिमांड के दौरान पुलिस कस्टडी से फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे

Thu, 08 Aug 2024 03:50 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 08 Aug 2024 03:50 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपियों को होटल कर्मी की बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। मामले को लेकर गांव गामड़ी के सुमित ने 4 अगस्त को पुलिस को बताया था कि वह आहूजा होटल में कर्मी है। वह गांव से बाइक पर आए थे। रात को वापस जाने लगे तो बाइक चोरी मिली थी।

विज्ञापन
Bike theft accused in Sonipat escapes from police custody during remand
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के गोहाना के शहर थाना में गेट के पास जांच अधिकारी के कमरे से बाइक चोरी दो आरोपी पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गए। पुलिस कर्मियों ने उन्हें दो दिन के रिमांड पर ले रखा था। पुलिस कस्टडी से चोरी के दो आरोपियों के भागने से पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल हो खड़े हो गए है। साथ ही पुलिस में हडक़ंप मचा हुआ है। पुलिस उनकी तलाश में लगी है।

विज्ञापन


गोहाना सिटी थाना पुलिस को मुख्य सिपाही सुनील ने बताया कि बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपी गोहाना की खटीक बस्ती स्थित वार्ड-15 निवासी अभिषेक व मूलरूप से गांव ईशापुर खेड़ी फिलहाल गली नंबर 4 विष्णु नगर निवासी अमित को गिरफ्तार किया थे। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया था। 7 अगस्त को दोनों को सिटी थाना गोहाना में लाया गया।
विज्ञापन


यहां पर पूछताछ के लिए थाना परिसर में गेट के सामने जांच अधिकारियों के लिए बने कमरे में रखा गया था।  कमरे में पुलिस कर्मचारी आरोपियों को सुरक्षा निगरानी में लेकर पूछताछ कर रहे थे। इसी दौरान अभिषेक व अमित अचानक पुलिस कर्मचारी को धक्का देकर वहां से फरार हो गए। पुलिस उन्हें पकड़ने को पीछे भागी तो वह रेलवे लाइन की तरफ भाग निकले। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन पकड़े नहीं जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना के अंदर से पुलिस रिमांड के दौरान दो आरोपियों के फरार होने पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में लगी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सके है। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


होटल कर्मी की बाइक चोरी के मामले में किए थे गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपियों को होटल कर्मी की बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। मामले को लेकर गांव गामड़ी के सुमित ने 4 अगस्त को पुलिस को बताया था कि वह आहूजा होटल में कर्मी है। वह गांव से बाइक पर आए थे। रात को वापस जाने लगे तो बाइक चोरी मिली थी। सीसीटीवी में एक युवक चेहरे पर कपड़ा बांधकर बाइक लेकर जाता दिखाई दे रहा था। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभिषेक व अमित को पकड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed