फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bike riding factory worker dies due to car collision

Sonipat News: कार की टक्कर से बाइक सवार फैक्टरी कर्मी की मौत

Mon, 01 Jan 2024 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bike riding factory worker dies due to car collision
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राई। नेशनल हाईवे-44 की सर्विस लेन पर बहालगढ़ के पास कार की टक्कर से बाइक सवार फैक्टरी कर्मी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


बिहार के जिला गोपालगंज के गांव मीरगंज फिलहाल बहालगढ़ की इंदिरा कॉलोनी निवासी रामबाबू ने पुलिस को बताया कि वह मनेटा कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके साथ यूपी के फैजाबाद के गांव धाना पाना खेमपुर चंदई निवासी रविंद्र भी काम करते थे। वह रविवार को तड़के कंपनी से बाइक पर घर के लिए चले थे। बाइक को रविंद्र चला रहे थे। वह पीछे बैठे थे। जब वह सर्विस लेन से बहालगढ़ की तरफ जा रहे थे तो एक कार ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह दोनों सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल में भिजवाया। घायल रविंद्र की अस्पताल जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। बहालगढ़ थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सोनीपत के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। रामबाबू का कहना है कि मृतक रविंद्र अविवाहित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed