फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bike riding couple injured in car collision

Sonipat News: गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल

Sat, 30 Aug 2025 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 30 Aug 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Bike riding couple injured in car collision
सोनीपत। गांव सेवली के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। गांव राई निवासी देवेंद्र ने बताया कि वह अपनी पत्नी सरिता के साथ सेवली दूध लेने के लिए गए थे। लौटते समय बीसवां मिल की तरफ से आई स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर गए। इसी बीच उनका बेटा रोहित आ गया। वह उन्हें कुंडली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में उनका पैर टूट गया। पत्नी सरिता के सिर व पैर में चोट लगी है। देवेंद्र का आरोप है कि गाड़ी में एक साध्वी बैठी थी जो समझौता कराने का दबाव बना रही थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन




नशे में झगड़ा कर रहे पांच युवक गिरफ्तार

सोनीपत। एनएच-44 पर राई के पास नशे में झगड़ा कर रहे पांच युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी का नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया गया। राई थाना के एसआई नरेंद्र कुमार ने बताया कि देर रात वह अपने साथी एएसआई पवन, विकास व सुमित के साथ गश्त पर थे। पानीपत-दिल्ली रोड पर अशोका विवि के कट पर पहुंचे तो एक कार खड़ी मिली। कार के सामने कुछ युवक शराब के नशे में झगड़ा कर रहे थे। पुलिस टीम ने सभी को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

युवक उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के गांव सिहानी निवासी तनिष चौधरी, युवराज त्यागी, शिवा त्यागी, गाजीपुर, दिल्ली निवासी आशीष मलिक व भजनपुरा दिल्ली निवासी आयुष कुमार को पकड़ लिया। सभी युवकों का नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया गया जिसमें शराब के नशे में होने का पता लगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed