फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bike riders without helmets will not get petrol

Sonipat News: बिना हेलमेट वाले बाइक चालकों को नहीं मिलेगा पेट्रोल

Sat, 12 Apr 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 12 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Bike riders without helmets will not get petrol
सोनीपत। बिना हेलमेट के चलने वाले दोपहिया वाहन चालकाें के साथ अब सख्ती बढ़ा दी गई है। अगर वाहन चालक पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट लगाए पहुंचते हैं तो उन्हें पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने भी बिना हेलमेट चलने वाले दोपहिया वाहनों चालकों से निपटने की तैयारी कर ली है। सहायक पुलिस आयुक्त यातायात ने पेट्रोल पंप संचालकों को बिना हेलमेट वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न देने के बारे निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

दोपहिया वाहन चालकों को अब हेलमेट खरीदना ही पड़ेगा। अगर वह बिना हेलमेट सड़कों पर वाहन लेकर दौड़ेंगे तो पुलिस की ओर से उनका चालान किया जाएगा। साथ ही बिना हेलमेट के उन्हें पेट्रोल भी मुहैया नहीं करवाया जाएगा। पुलिस प्रशासन की ओर से यह सख्ती सड़कों पर होने वाले हादसाें को लेकर की गई है। दोपहिया वाहन चालकों में बिना हेलमेट चलने वालों की संख्या ज्यादा रहती है। ऐसे में पुलिस ने सड़कों पर चालान काटने के साथ पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश जारी कर बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों को पेट्रोल न देने के लिए कहा है। पंप संचालकों की ओर से निर्देश की कॉपी पेट्रोल पंपों पर चस्पाना शुरू कर दिया है। साथ ही वाहन चालकों को हेलमेट लेकर चलने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

--
वाहन चालकों के लिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। ऐसे में वाहन चालकों को जागरूक करने व नियमों की अवहेलना करने पर चालान काटने के साथ पेट्रोल पंप संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। पंप संचालकाें से आह्वान किया गया है कि वह बिना हेलमेट वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न दें। हेलमेट पहनकर आने वाले वाहन चालकों को ही पेट्रोल दिया जाए, ताकि यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल देव, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed