फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bike riders were doing stunts on the National Highway, when stopped they beat up the car driver

Sonipat News: नेशनल हाईवे पर बाइक सवार कर रहे थे स्टंट, रोका तो कार चालक को पीटा

Thu, 20 Jun 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 20 Jun 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bike riders were doing stunts on the National Highway, when stopped they beat up the car driver
राई। नेशनल हाईवे-44 पर कार सवार ने उनके आगे स्टंट करते हुए चल रहे बाइक सवारों को टोका तो उन्होंने कार चालक की पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मेडिकल कराने के बाद मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


गांव दीपालपुर निवासी दिनेश कौशिक ने बताया कि वह शुगर मिल में अनुबंध पर नौकरी करते हैं। दिल्ली के किशनगंज में रहे रहे उनके भतीजे अंकुश बीमार हैं। वह बुधवार दोपहर को को उनका हालचाल जानने के लिए दिल्ली गए थे। उनसे मिलकर जब वह वापस गांव लौट रहे थे तो कुंडली बॉर्डर के पास से दो बाइक सवार उनके आगे चलने लगे। दोनों बाइक पर दो-दो युवक सवार थे। वह अपनी बाइकों को स्टंटबाजी करते हुए लापरवाही से चला रहे थे। जब वह कार लेकर बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो उन्होंने कार को रोककर बाइक सवार युवकों को सही तरीके से चलने को कहा। इस पर बाइक सवार उनके साथ गाली गलौज करने लगे। दूसरी बाइक पर सवार उनके साथी भी आ गए। उन्होंने उनके साथ मारपीट कर दी। वह बचकर भागने लगे तो उन्होंने पकड़ लिया। उन्होंने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। स्कूटी पर उनके दो अन्य साथी भी आ गए। वह आते ही उन्हें पीटने लगे। उसके बाद भीड़ जुटने ने लगी तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। उन्होंने उनकी कार को भी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने मामले से बहालगढ़ थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दिनेश ने बताया कि बाइक सवार अक्सर स्टंट करते हुए उनकी कार की आगे आ जाते थे। जिससे उन्हें कार रोकनी पड़ती थी। जिसके चलते उनके पीछे चल रहे वाहन चालक भी परेशान हो रहे थे। युवक कभी बाइक को आड़ा-तिरछा चलाने लगते तो कभी अचानक गति बढ़ा देते। जिससे वह काफी तंग हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवक के शरीर पर मिले चोट के आठ निशान

दिनेश ने बताया कि पिटाई से घायल होने के बाद वह अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे। उनके शरीर पर चोट के आठ निशान मिले हैं। जिसमें चार गुम चोट लगी है।

वर्जन

मामले को लेकर शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इंस्पेक्टर राजीव कुमार, थाना प्रभारी, बहालगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed