फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bike rider dies in collision with car, brother injured

Sonipat News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, भाई घायल

Tue, 06 Feb 2024 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 06 Feb 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in collision with car, brother injured
गोहाना। रोहतक-पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुंडलाना गांव में सीएनजी पंप के पास कार की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उनके भाई घायल हो गए। सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पानीपत जिले के गांव जौंधन कलां निवासी बबलू ने बताया कि वह और उनके छोटे भाई सोनू अपनी बाइक पर सवार होकर रविवार को खंदराई गांव में निजी काम से गए थे। वह रात करीब 8.30 बजे वापस अपने गांव जा रहे थे। वह जब मुंडलाना गांव में सीएनजी पंप के पास पहुंचे तो एक चालक अपनी कार को पानीपत की तरफ से तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाता हुआ आया और अचानक सीएनजी पंप की तरफ मोड़ दी। इससे उनकी बाइक कार से जा टकराई। इससे सोनू को अधिक व उन्हें कम चोटें आई। इस पर भाई सोनू को राहगीरों की मदद से बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में इलाज के लिए लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि कार चालक की लापरवाही से उनके भाई की मौत हुई है। इसी के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed