{"_id":"65f334a0906f7563330e1eb5","slug":"bike-rider-dies-due-to-collision-with-vehicle-sonipat-news-c-197-1-snp1001-115330-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Thu, 14 Mar 2024 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
राई। गांव गढ़ी बाला के पास पुल पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। वह गांव बारोटा से गांव गढ़ी बाला स्थित अपने घर आ रहे थे। सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
गांव गढ़ी बाला निवासी कीर्ति ने पुलिस को बताया कि उनके पिता सुनील कुमार ड्राइविंग करते थे। वह बुधवार रात बाइक पर सवार होकर गांव बारोटा से सोनीपत की तरफ आ रहे थे। जब वह गांव गढ़ी बाला पुल के पास पहुंचे तो उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनके पिता घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचीं तो जानकारी मिली कि उनके पिता को नागरिक अस्पताल में ले जाया गया है। वह अस्पताल पहुंची तो पता लगा कि उनके पिता को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। बाद में उपचार के दौरान उनके पिता का निधन हो गया। मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने कीर्ति के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।