फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bike rider death by car collision

Sonipat News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 08 Jan 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 08 Jan 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Bike rider death by car collision
गन्नौर। गांव चटिया औलिया के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और चचेरा भाई घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंची गन्नौर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। गांव पांची जाटान निवासी रवि ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई अमित के साथ बाइक पर किसी काम से चटिया औलिया गांव जा रहे थे। वह जब गांव के पास पहुंचे तो अचानक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक व उससे आगे चल रहे टैंपो को टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इसके बाद राहगीरों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उनके भाई अमित को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed