{"_id":"660c6341c9039151b00b30c5","slug":"bike-driver-dies-due-to-collision-with-container-sonipat-news-c-197-1-snp1001-116186-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कंटेनर की टक्कर से बाइक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कंटेनर की टक्कर से बाइक चालक की मौत
Wed, 03 Apr 2024 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 03 Apr 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। रोहतक-पानीपत हाईवे के माहरा बाईपास के नजदीक कंटेनर की टक्कर से बाइक चालक घायल हो गया। घायल को रोहतक के पीजीआई ले जाया जा रहा था कि उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। बरोदा थाना पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ठसका निवासी जयभगवान ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा नवीन (24) किसी निजी काम से गोहाना गया हुआ था। वह जब गोहाना से गांव लौट रहा था तो माहरा बाईपास पर गांव ठसका कट पर एक कंटेनर ने उनके बेटे की बाइक को टक्कर मार दी। वह दूसरी बाइक पर उनके पीछे चल रहे थे। नवीन को गंभीर चोट आई। कंटेनर चालक ने अपना नाम हसन मोहम्मद बताया है। कंटेनर चालक भीड़ का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। जयभगवान अपने बेटे नवीन को इलाज के लिए रोहतक के पीजीआई लेकर गए, लेकिन हादसे में लगी चोटों के कारण नवीन की रास्ते में ही मौत हो गई। बरोदा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लाल सिंह ने बताया कि कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।