फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bike crashed into power poles, student's death

बिजली के खंभे से टकराई बाइक, छात्र की मौत

Wed, 17 Sep 2014 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Wed, 17 Sep 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bike crashed into power poles, student's death

विज्ञापन
 गांव न्यात के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जाकर टकराई। हादसे में बाइक सवार छात्र की जहां मौके पर ही मौत हो गई वहीं दो अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए शहर के बरोदा रोड पर स्थित सरकारी अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया।
गांव निवासी संदीप मंगलवार को बाइक से अपने दोस्तों को सोनीपत मार्ग पर स्थित गांव जौली छोड़ने जा रहा था। जब वह दोस्तों को गांव जौली छोड़कर वापस आ रहा था तो इसी मार्ग पर स्थित गांव खेड़ी दमकन से 2 छात्र उसके पीछे बाइक पर बैठ गए। तीनों छात्र बाइक से गांव न्यात की तरफ जा रहे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई।
विज्ञापन


सड़क हादसे में जहां बाइक चला रहे संदीप की मौके पर ही मौत हो गई वहीं पीछे बैठे 2 अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर गोहाना के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायल छात्रों को उपचार के लिए गांव खानपुर कलां मेडिकल कालेज में ले जाया गया। मृतक संदीप के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। संदीप बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई करता था। घायल अन्य दो छात्रों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed