फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Big action against drugs, 117 kg marijuana seized in Kharkhoda of Sonipat

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: सोनीपत के खरखौदा में 117 किलो गांजा पकड़ा, स्कॉर्पियो गाड़ी में रखे थे 57 पैकेट

Fri, 24 Jan 2025 11:31 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 24 Jan 2025 11:31 AM IST
सार

सोनीपत में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट, सेक्टर-7 की टीम ने खरखौदा में 117 किलो गांजा की खेप पकड़कर नशे के तस्करों पर शिकंजा कस दिया है। 

विज्ञापन
Big action against drugs, 117 kg marijuana seized in Kharkhoda of Sonipat
गांजा की खेप पकड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट, सेक्टर-7 की टीम ने रोहणा फ्लाईओवर के पास पीर बाबा के पास से स्कॉर्पियो गाड़ी सवार मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी को 117 किलो गांजा सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव रोहणा निवासी राकेश है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।

विज्ञापन


स्पेशन एंटी गैंगस्टर यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर अजय धनखड़ ने बताया कि उनकी टीम में शामिल एसआई कृष्ण अपनी टीम में शामिल एएसआई पवन कुमार, प्रदीप कुमार, कृष्ण व प्रवीण के साथ गश्त कर रहे थे। टीम नेशनल हाईवे-334बी पर सांपला बाईपास बरोणा रोड फ्लाईओवर के पास मौजूद थे। उन्हें सूचना मिली कि गांव रोहणा निवासी राकेश उर्फ जेलदार अपने गांव के पास फ्लाईओवर पर पीर बाबा के नजदीक गाड़ी लेकर खड़ा है।
विज्ञापन


उसकी गाड़ी में मादक पदार्थ की खेप है। वह पहले भी मादक पदार्थ तस्करी में शामिल रहा है। जिस पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छापा डाला। पुलिस ने राकेश को काबू करने के साथ ही गाड़ी को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी को नोटिस देकर तलाशी देने को कहा। आरोपी ने राजपत्रित अधिकारी के सामने तलाशी देने को कहा तो उपायुक्त कार्यालय में संपर्क किया गया। उस पर उपायुक्त कार्यालय से खरखौदा तहसीलदार मनोज कुमार को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके सामने तलाशी ली गई तो राकेश के पास से सात हजार रुपये व मोबाइल मिला। उसके बाद गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें 57 पैकेट बरामद किए गए। जिनमें गांजा भरा था। पैकेट में 117.57 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ खरखौदा थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed