फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bhupendra Singh Hooda has lost trust in his in-laws: Vipul Goyal

भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी ससुराल में ही खो चुके विश्वास : विपुल गोयल

Sun, 20 Oct 2024 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 20 Oct 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Bhupendra Singh Hooda has lost trust in his in-laws: Vipul Goyal
सोनीपत के राई के गांव रसोई में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का स्वागत करते भाजपा नेता पुनीत त्यागी
राई (सोनीपत)। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जब अपनी ससुराल खरखौदा में ही अपना विश्वास खो चुके हैं तो प्रदेश की क्या बात करें। खरखौदा से भी कांग्रेस हार चुकी है। सब समझ सकते हैं कि आगे क्या हाल होगा। पांच विधानसभा क्षेत्र की जनता ने बता दिया है कि कोई किसी का गढ़ नहीं है। जनता ने भाजपा की नीतियों व नायब सैनी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए ही छह में से चार हलकों में भाजपा को विजयी बनाया है।
विज्ञापन


प्रदेश की नायब सिंह सैनी सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल शनिवार को राई के गांव रसोई स्थित रामप्रकाश व विशाल कौशिक के कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। विभाग सौंपने के सवाल पर विपुल गोयल ने कहा कि यह शीर्ष नेतृत्व का कार्य और मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। विभाग सभी एक समान है। शीर्ष नेतृत्व की तरफ से जिस विभाग में भी जिम्मेदारी साैंपी जाएगी उसी में बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगे। भाजपा सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में युवाओं को 1 लाख 60 हजार नौकरी दी थी। अब फिर नायब सैनी के नेतृत्व में सरकार बनने के दूसरे दिन ही 25 हजार युवाओं को रोजगार मुहैया करवाया गया है। यहां पहुंचने पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं नगर निगम पार्षद पुनीत त्यागी, वेदपाल शास्त्री, सतपाल त्यागी, ओमप्रकाश, कृष्ण गौड़, योगेश गुलिया, सुंदर जठेड़ी, राकेश कौशिक, रोहताश कौशिक ने ग्रामीणों के साथ कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

कांग्रेस पर कसा तंज, विपुल बोले- जनता ने किया झूठ का पर्दाफाश

विपुल गोयल ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार के इस कदम से कांग्रेस के झूठ से पर्दा उठ गया है। कांग्रेसी कहते थे कि 50-100 वोट पर एक नौकरी देंगे, पहले अपने परिवार व रिश्तेदारों को नौकरी देंगे। उनके झूठ से पर्दाफाश करने का काम जनता ने किया और उस पर मुहर लगाने का काम भाजपा सरकार ने किया। फरीदाबाद सीट से विधायक चुने जाने पर विपुल गोयल को नायब सरकार में मंत्री बनाया गया है। इससे पहले भी विपुल गोयल प्रदेश की मनोहर लाल सरकार में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री का कार्यभार संभाल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed