फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bharat Bandh: Farmers warn rail stop, RPF for company and GRP ask for two platoon

भारत बंद : किसानों की रेल रोकने की चेतावनी, आरपीएफ ने कंपनी और जीआरपी ने मांगी दो प्लाटून

Tue, 23 Mar 2021 10:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Bharat Bandh: Farmers warn rail stop, RPF for company and GRP ask for two platoon
सोनीपत रेलवे जंक्शन पर सुरक्षा के मद्देनजर तैनात पुलिस कर्मी। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग के लिए संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 26 मार्च को भारत बंद का एलान है। इस दौरान रेल रोकने की चेतावनी भी दे रखी है। किसान मोर्चा के एलान के बाद जीआरपी और आरपीएफ सतर्क हो गई हैं। इस कारण जीआरपी और आरपीएफ कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। साथ ही किसानों की चेतावनी के बाद आरपीएफ ने मुख्यालय पत्र लिखकर एक कंपनी और जीआरपी ने जिला पुलिस को पत्र लिखकर दो प्लाटून की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि रेल पटरी को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ आजीवन कारावास तक का प्रावधान होने के बावजूद सख्ती नहीं हो पाती है। इस वजह से रेलवे यात्रियों को परेशान करने और रेलवे संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने का सिलसिला नहीं थम रहा है। किसानों की 26 मार्च को भारत बंद के दौरान रेल रोकने की चेतावनी के बाद दिल्ली-अंबाला और सोनपत-गोहाना-जींद सेक्शन पर आरपीएफ व जीआरपी ने रेलवे ट्रैक पर गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन

18 फरवरी को किसानों ने चार घंटे किया था रेलवे ट्रैक जाम
इससे पहले संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक सोनीपत और गोहाना स्टेशनों पर रेलवे ट्रैक जाम किया था। किसानों का कहना है कि जब तक सरकार की ओर से कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाता है, तब तक उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा। ऐसे में सरकार ने इन कानूनों को वापस लेकर किसानों की मांगों को मान लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 26 मार्च को भारत बंद के दौरान रेल रोकने की चेतावनी दे रखी है। ऐसे में सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुख्यालय पत्र लिखकर एक कंपनी मांगी गई है। - पीएन गोस्वामी, थाना प्रभारी आरपीएफ

26 मार्च को भारत बंद के दौरान रेल रोकने की चेतावनी को लेकर पुलिस सतर्क है। ऐसे में रेलवे लाइन पर लगातार गश्त बढ़ा दी गई है। जिला पुलिस को पत्र लिखकर दो प्लाटून की मांग की है। - राजकुमार, थाना प्रभारी जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed