फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Beautification of Lahari Singh Park begins, 2.5 crore will be spent

Sonipat News: लहरी सिंह पार्क का सुंदरीकरण शुरू, ढाई करोड़ होंगे खर्च

Sat, 25 Apr 2026 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 25 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Beautification of Lahari Singh Park begins, 2.5 crore will be spent
सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण करते नपाध्यक्ष अरुण त्यागी। संवाद
गन्नौर। नगर पालिका के साथ लगते लहरी सिंह पार्क के सुंदरीकरण कार्य की शुरुआत कर दी गई है। करीब ढाई करोड़ रुपये से पार्क को आधुनिक स्वरूप में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना को एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है। इससे शहरवासियों को एक बेहतर और सुविधाजनक सार्वजनिक स्थल मिल सकेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी ने पार्क का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों व ठेकेदार को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा। विकास कार्य के तहत पार्क में ओपन जिम, वाकिंग ट्रैक और बच्चों के लिए आकर्षक प्ले एरिया बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा सोलर ट्री, डिजाइनर लाइटें, बैठने के लिए बेंच, आधुनिक शौचालय, गार्ड रूम और पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। पार्क के मुख्य द्वार को सुंदर और आकर्षक बनाया जाएगा व बीच में फ्लैग पोस्ट भी स्थापित किया जाएगा। पार्क के विकसित होने से न केवल शहर की सुंदरता में वृद्धि होगी बल्कि लोगों को सैर-सपाटे और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed