{"_id":"cc519e975a28c78ab258d91b16118a88","slug":"beating-with-sticks-killing-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंडों से पीट-पीटकर की मां की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंडों से पीट-पीटकर की मां की हत्या
Updated Fri, 25 Jul 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल के गांव रामनगर में गत दिनों एक बेटे ने अपनी मां को जमीनी विवाद में डंडो से पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान घायल महिला ने दम तोड़ दिया। बड़े भाई नरेश की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी धर्मेंद्र की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
रामनगर निवासी महिला रुक्मणी के नाम 25 एकड़ जमीन थी। जिसमें से उसने बंटवारे के दौरान 5-5 एकड़ जमीन तीनोें लड़कों के नाम कर दी थी। जबकि 10 एकड़ जमीन उसने अपने और अपनी 7 लड़कियों के गुजारे के लिए रख छोड़ी थी। धर्मेंद्र को यह बंटवारा मंजूर नहीं था, इसलिए वह बार-बार अपनी मां से उक्त 10 एकड़ जमीन से भी हिस्सा देने को लेकर झगड़ा करता था।
गत मंगलवार को झगड़ा इतना बढ़ गया कि उसने अपनी मां की डंडों से बुरी तरह पिटाई कर दी। डंडों से गंभीर रूप से घायल वृद्ध महिला को पीजीआई खानपुर में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन इलाज से संतुष्ट न होकर घायल महिला को सोनीपत में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान महिला ने बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।