{"_id":"60b28d528ebc3e1f571f9677","slug":"beat-cow-house-attack-video-viral-sonipat-news-rtk610645229","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला में 5 मिनट 17 सेकेंड तक करते रहे पिटाई, फिर फरसा मारकर भागे, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला में 5 मिनट 17 सेकेंड तक करते रहे पिटाई, फिर फरसा मारकर भागे, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राई। गांव दीपालपुर में गोशाला में हुई मारपीट और फरसे से हमला करने की वीडियो वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल 25 मई की वीडियो में पांच मिनट 17 सेकेंड तक कई हमलावर एक युवक को बेरहमी से पीटते दिखाई दे रहे हैं। बाद में वह उसे गेट के पास ले जाने के बाद फरसा से हमला कर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने इस मामले में एक दिन बाद ही मुकदमा भी दर्ज कर लिया था। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।
दीपालपुर गांव निवासी प्रवीन का आरोप है कि वह गोशाला में काम से गया था। वहां पर उसे मंजीत उर्फ पेड़ा, सुनील, दीपक, रॉकी व दो तीन अन्य युवकों ने घेर लिया। वह कहने लगे कि उसका पैसे का हिसाब आज चुकता कर देंगे। सभी आरोपियों ने लाठी, डंडों व फरसे से हमला शुरू कर दिया। वह उसे बेरहमी से पीटते रहे। गोशाला के किसी भी कर्मचारी ने बीचबचाव तक नहीं कराया। उन्होंने फरसे से भी वार किया। प्रवीन का आरोप है कि उसके भाई नवीन व धर्मबीर को इसकी सूचना मिली तो वह उसे हमलावरों के चंगुल से बचाने के लिए आए थे। आरोपियों ने उन पर भी हमला किया। आरोपियों ने उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। परिजनों ने तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पिटाई के इस पूरे प्रकरण की वीडियो सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो में पांच मिनट 17 सेकेंड तक हमलावर प्रवीन को बुरी तरह से पीट रहे हैं। उसके बाद उसे बाहर ले जाया जाता है। जहां उस पर फरसे से वार किया गया था।
मामले में बहालगढ़ चौकी इंचार्ज रणबीर सिंह ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत आते ही नवीन के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस के पास वायरल वीडियो भी पहुंच गई है। पुलिस अब आरोपी मंजीत उर्फ पेड़ा, सुनील, दीपक, रॉकी व अन्य की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।