Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Be aware of traffic rules to avoid accidents

Sonipat News: हादसों से बचाव के लिए यातायात नियमों के प्रति बने जागरूक

Thu, 27 Nov 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 27 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Be aware of traffic rules to avoid accidents
फोटो : 17 : पुलिस पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में बताते निरीक्षक। - फोटो : 1
सोनीपत। यातायात नियमों के पालन में लापरवाही कई बार बड़े हादसों की वजह बन जाती है। बुधवार को यातायात पुलिस की ओर से पुलिस पब्लिक स्कूल, सरकारी स्कूल बड़वासनी व सरकारी स्कूल मुरथल जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों भी इस बात के लिए प्रेरित किया गया कि वे यातायात नियमों का संजीदगी से पालन करें।
विज्ञापन

ट्रैफिक इंचार्ज साउथ जोन निरीक्षक प्रदीप ने अपनी पुलिस टीम के साथ पुलिस पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन में यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि उन्हें सड़क पर चलते समय किन बातों का खयाल रखना है।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें ट्रैफिक नियमों का पालन करने, नशे से दूर रहने व समाज सेवा में आगे बढ़ने का संदेश दिया। इसी क्रम में गवर्नमेंट हाई स्कूल, सोनीपत में बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने, नशे से दूर रहने तथा एक-एक पौधा लगाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों को बताया गया कि सड़क पार करते समय हमेशा जेब्रा क्रॉसिंग का प्रयोग करें, नाबालिग वाहन न चलाएंं, वाहन में सफर करते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। ट्रैफिक सिग्नल व यातायात नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed