{"_id":"6922117c4ba9f00b1d0b052d","slug":"battery-theft-from-telecom-tower-sonipat-news-c-197-1-snp1012-145662-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: टेलीकॉम टावर से बैटरी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: टेलीकॉम टावर से बैटरी चोरी
Sun, 23 Nov 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। सर्दी बढ़ने के साथ चोरी की वारदात बढ़ गई हैं। शुक्रवार की रात को चोरों ने टेलीकॉम टावर के पावर रूम से बैटरी के अलावा केबल काट ले गए।
पानीपत के आदियाना गांव निवासी संदीप ने बताया कि वह आरएस कंपनी में सुपरवाइजर हैं। उनकी कंपनी इंडस टावर लिमिटेड कंपनी का टावर मंडोरा गांव में लगा हुआ है। टावर की रेंज ब्रेक होने पर तकनीशियन सचिन वहां पर पहुंचे तो बैटरी बैंक चोरी मिला। बैंक में 24 बैटरी लगी हुई थीं। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पिपली में मोहल्ले में डाला जा रहा केबल 60 मीटर चोरी
इसी तरह सोहटी के पावर हाउस से पिपली के एक मोहल्ले के लिए डाला गया केबल चोरी हो गया। पानीपत के बापौली के ठेकेदार विकास शर्मा ने कहा कि उन्होंने रिशिका, स्ट्रक्चर एलएलपी कंपनी से सोहटी गांव स्थित पावर हाउस से पिपली के एक मोहल्ले में बिजली सप्लाई की ठेका लिया है।
वहां तक तीन कोर की 95 एमएम की एचटी लाइन बिछाई जानी है। वह लाइन बिछा रहे थे। लाइन के रास्ते में पानी भर जाने के चलते आईएमटी खरखौदा में निर्माणाधीन पावर हाउस के पास लाइन को बगैर जोड़े ही खंभे पर लटका कर छोड़ दिया। कई दिनों के बाद जब मौके पर पहुंचे तो 60 मीटर केबल चोरी मिली। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।