{"_id":"6663458224d0f69c410c20e0","slug":"baroda-peacock-zone-auctioned-for-rs-275-crore-10-still-left-sonipat-news-c-197-1-snp1003-119299-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 2.75 करोड़ में नीलाम किया बरोदा मोर जोन, 10 अभी बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 2.75 करोड़ में नीलाम किया बरोदा मोर जोन, 10 अभी बाकी
Fri, 07 Jun 2024 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 07 Jun 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से शुक्रवार को 11 जोन के 22 शराब ठेकों को नीलाम किया जाना था। जिसमें से ठेकेदार ने ई नीलामी करके बरोदा मोर जोन 2.75 करोड़ रुपये में खरीद लिया। बाकी 10 जोन खरीदने के लिए कोई ठेकेदार नहीं आया।
विभाग की तरफ से अब तक तीन बार में 64 जोन के शराब ठेकों की 463 करोड़ में ई नीलामी की जा चुकी है। विभाग को उम्मीद है 10 जोन और बिकने के बाद राजस्व प्राप्त होने का आंकड़ा 500 करोड़ रुपये से पार हो जाएगा। नए ठेकेदार 12 जून से शराब ठेके संभालेंगे। शराब ठेकों के लिए दूसरी बार ऑनलाइन बोली के तहत आवेदन मांगे गए थे। आवंटित प्रक्रिया के दौरान एक्साइज अलॉटमेंट कमेटी की चेयरपर्सन नगराधीश पूजा कुमारी रही। उनके साथ उप आबकारी कराधान आयुक्त नरेंद्र कौशिक, जीएसटी आयुक्त नीलरत्न झा व आबकारी निरीक्षक जयभगवान, ललित भी मौजूद रहे।