फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   baroda by election, six zone, security alert

बरोदा विधानसभा क्षेत्र 6 जोन में बांटा, 20 संवेदनशील गांवों में तैनात होगी पैरा मिलिट्री फोर्स

Sat, 31 Oct 2020 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
baroda by election, six zone, security alert
गोहाना/सोनीपत। बरोदा हलके में 20 गांवों को संवेदनशील मानते हुए वहां मतदान के दौरान पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात की जाएगी। जिससे कोई माहौल नहीं बिगाड़ सके। इसके अलावा भी सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध किए गए है। वहीं उपचुनाव में 544 मतदाताओं को पोस्टल बैलेट पेपर जारी करने के लिए पांच टीमें गठित की गई थीं, जिनमें से 284 मतदाता पोस्टल बैलेट का इस्तेमाल हो चुका है। पोस्टल बैलेट की सुविधा 80 या इससे अधिक आयु वर्ग वालों के अलावा दिव्यांग मतदाताओं व कोरोना पॉजिटिव मतदाताओं को दी गई थी।
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि बरोदा हलके में उपचुनाव के लिए 280 बूथ बनाए गए हैं और इन सभी की वेब कास्टिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि एक महिला मतदान केंद्र बनाया गया है जो राजकीय उच्च विद्यालय आहुलान में होगा। इसके साथ ही पांच आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं जो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चिडाना, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुटाना कुंडू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोदा मोर, शहीद सुखबीर सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रूखी, लाला मूलचंद जैन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिकंदरपुर माजरा में रहेंगे।
विज्ञापन

20 संवेदनशील गांवों में तैनात होगी पैरा मिलिट्री फोर्स
एसपी जश्नदीप रंधावा ने बताया कि बरोदा उप-चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराना है, जिसके लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि हलके के 54 में से 20 गांवों को अति संवेदनशील चिन्हित किया गया है, जिनमें पैरा मिलिट्री फोर्स सीआईएसएफ व आईआरबी की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन पुलिस को कोई भी शिकायत मिलती है तो 5 से 10 मिनट में टीम वहां पहुंचेगी। इसके लिए 50 पेट्रोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। इस पूरे विधानसभा क्षेत्र को छह जोन में बांटा गया है, जिसकी जिम्मेदारी एक-एक डीएसपी को दी गई है और उनके नीचे दस-दस इंसपेक्टर काम करेंगे। इन छह जोन को भी 30 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जिनमें सब इंस्पेक्टरों की टुकड़ियां रहेंगी। एक पेट्रोलिंग पार्टी को दो से तीन गांव दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरोदा विधानसभा क्षेत्र में 18 नाके लगाए गए
एसपी जश्नदीप रंधावा ने बताया कि नाका ड्यूटी लगा दी गई है और बार्डर सील कर दिए गए हैं। बरोदा विधानसभा में 18 नाके लगाए गए हैं। दस एसएसटी टीमों ने भी अपने नाके लगाए हैं। जींद-पानीपत-रोहतक बार्डरों पर संबंधित जिलों की पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त नाके लगाए हैं। उन्होंने बताया कि जिला के 7397 लाइसेंसी हथियारधारकों में से 7200 ने अपने हथियार जमा भी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि 350 लोगों ने हथियार रखने के लिए प्रार्थना पत्र दिए थे, जिनमें से 150 को स्वीकृति दी गई है। शेष की छंटनी की जा रही है। हिस्ट्रीशीटरों व हिंसक गतिविधियों में शामिल रहे लोगों को भी पाबंद किया गया है।

63 शिकायतों में 31 सही मिली
डीसी श्यामलाल पूनिया ने कहा कि सी-विजिल एप पर आचार संहिता की अवहेलना की अब तक 63 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। इनमें से 31 शिकायतें सही मिलीं। यह शिकायतें अनाधिकृत क्षेत्रों में पोस्टर-बैनर लगाने को लेकर की गई थी। जिनमें नोटिस भी जारी किए गए और उनमें अधिकतर का समाधान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed