फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bar elections: Nominations can be made on 13th and 14th February, withdrawal can be done on 17th

बार चुनाव : 13 व 14 फरवरी को किए जा सकेंगे नामांकन, 17 को वापस ले सकेंगे

Sat, 08 Feb 2025 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 08 Feb 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Bar elections: Nominations can be made on 13th and 14th February, withdrawal can be done on 17th
फोटो 43: सोनीपत बार एसोसिएशन की बैठक में शामिल अधिवक्ता। संवाद
सोनीपत। बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार 13 और 14 फरवरी को शाम तीन बजे तक नामांकन भर सकेंगे। इसके बाद 17 फरवरी को नामांकन वापस ले सकेंगे। बार एसोसिएशन ने 1354 अधिवक्ताओं की सूची बार काउंसिल को भेजी है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। 28 फरवरी को होने वाले बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी व सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। अधिवक्ता पवन दहिया को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। वह इससे पहले दो बार गुरुग्राम बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी रह चुके हैं। सहायक चुनाव अधिकारियों में इंद्रजीत खोखर, वीरेंद्र नैन, विकास कुंडू, गौरव शर्मा व कुलभूषण चौधरी शामिल हैं। बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं की संख्या 1300 से अधिक हो चुकी है।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन की ओर से चुनावी प्रक्रिया का शेड्यूल जारी हो चुका है। शांति पूर्वक चुनाव करवाने के लिए प्रयासरत है। चुनाव के दौरान प्रचार के लिए पोस्टर बैनर लगाने पर रोक है। शराब और अन्य नशीले पदार्थ वितरित करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- पवन दहिया, चुनाव अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed