{"_id":"677ef31b93cff86c95086168","slug":"bar-association-elections-membership-fees-and-affidavit-can-be-deposited-till-january-10-sonipat-news-c-197-1-snp1001-130504-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन चुनाव : 10 जनवरी तक जमा करा सकते है सदस्यता शुल्क व शपथ पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन चुनाव : 10 जनवरी तक जमा करा सकते है सदस्यता शुल्क व शपथ पत्र
Thu, 09 Jan 2025 03:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 09 Jan 2025 03:42 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर चुनाव अधिकारी व सहायक चुनाव अधिकारी की नियुक्ति के बाद प्रक्रिया तेज हो गई है। सदस्यता शुल्क व शपथ पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि 10 जनवरी है।
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान अनिल ढुल ने बताया कि 28 फरवरी को होने वाले चुनाव को लेकर सभी तैयारियां जारी हैं। सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारी के अलावा 5 अधिवक्ताओं को सहायक चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी दी जा चुकी है। चुनाव प्रक्रिया 7 फरवरी को शुरू होगी। इसके बाद नामांकन, छंटनी व मतदान होगा। चुनाव को लेकर 10 जनवरी तक सोनीपत बार एसोसिएशन के सभी सदस्य अपना सदस्यता शुल्क जमा करा सकते हैं। उसके बाद सदस्यता शुल्क नहीं लिया जाएगा। 11 जनवरी को अधिवक्ताओं की सूची तैयार कर हरियाणा एवं पंजाब बार काउंसिल को भेज दी जाएगी। उसके बाद वहां से अधिवक्ताओं की सूची या जाएगा। चुनाव के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता पवन दहिया को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी तक एक बार एक वोट का शपथ पत्र भी देना होगा।

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद
विज्ञापन