फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bank chaerparson resigen

को-ऑपरेटिव बैंक की चेयरपर्सन ने अविश्वास प्रस्ताव से पहले ही इस्तीफा दिया

Fri, 17 Jul 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bank chaerparson resigen
Bank chaerparson resigen
सोनीपत। द सोनीपत को-ऑपरेटिव बैंक की चेयरपर्सन लोकेश देवी के खिलाफ एक बार फिर से निदेशकों ने मोर्चा खोला और अविश्वास प्रस्ताव के लिए अधिकारियों को पत्र सौंप दिया। अविश्वास प्रस्ताव के लिए बोर्ड की बैठक शुक्रवार को रखी गई, लेकिन उससे पहले ही चेयरपर्सन ने वीरवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। चेयरपर्सन के कार्यकाल का अभी एक साल बचा था। चेयरपर्सन के खिलाफ छह निदेशक खड़े हो गए थे जो इस्तीफा देने के बाद भी शुक्रवार को बैठक करेंगे और उसमें अविश्वास प्रस्ताव पास करने की बात कह रहे हैं। जबकि चेयरपर्सन लोकेश देवी ने अपनी मर्जी से बिना किसी दबाव के इस्तीफा देने की बात कही है।
विज्ञापन

द सोनीपत को-ऑपरेटिव बैंक के दस निदेशक थे, जिनमें से दो डायरेक्टर राज कुंडू व रामेश्वर का निधन हो गया था। उसके बाद निदेशकों ने चेयरपर्सन लोकेश देवी के खिलाफ कुर्सी से हटाने का अभियान शुरू कर दिया था और उनके खिलाफ एक साल पहले अविश्वास प्रस्ताव पास करके चेयरपर्सन से हटा दिया था। जिसके खिलाफ लोकेश देवी सुप्रीम कोर्ट में चली गईं और उनको वहां से दोबारा चेयरपर्सन बनाने के आदेश पारित किए गए। उसके बाद दोबारा से चेयरपर्सन के खिलाफ निदेशक बगावती हो गए और छह डायरेक्टर बलबीर सिंह, सतपाल दहिया, शमशेर दहिया, राजेश ढुल, सतीश धनखड़ व वीरेंद्र दूहन ने चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए अधिकारियों को पत्र सौंप दिया। इस पर रजिस्ट्रार की ओर से रोहतक के डिप्टी रजिस्ट्रार महाबीर शर्मा को बैठक कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इनकी देखरेख में 17 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक में चर्चा होनी थी। लेकिन इस अविश्वास प्रस्ताव से पहले ही चेयरपर्सन लोकेश देवी ने पद से इस्तीफा दे दिया। चेयरपर्सन लोकेश देवी का कहना है कि उन्होंने काफी समय तक पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य किया है और अब वह अपनी मर्जी से इस्तीफा दे रही हैं। वहीं निदेशक वीरेंद्र दूहन ने बताया कि निदेशकों की बैठक शुक्रवार को जरूर होगी और उसमें अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। उसके बाद जल्द ही सभी निदेशक मिलकर चेयरमैन का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed