फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bangladesh delegation visited historical places

बांग्लादेश के प्रतिनिधिमंडल ने किया ऐतिहासिक स्थलों का दौरा

Sun, 13 Mar 2022 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
Bangladesh delegation visited historical places
स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय के दौरे पर पहुंचा बांग्लादेश के उच्चायुक्त का प्रतिनिधिमंडल और साथ हैं - फोटो : Sonipat
जिले में अब पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है। शनिवार को बांग्लादेश के उच्चायुक्त (हाई कमीशन) का प्रतिनिधिमंडल ऐतिहासिक स्थानों का भ्रमण करने पहुंचा। इस दौरान उच्चायुक्त मुहम्मद इमरान के प्रतिनिधिमंडल के अधिकारियों व मंत्रियों का स्वागत किया गया। ब्यूटीफिकेशन सोसायटी की उपाध्यक्ष एवं एसडीएम शशि वसुंधरा व सोसायटी के सदस्य सचिव राजेश खत्री ने प्रतिनिधिमंडल को ऐतिहासिक स्थानों का भ्रमण कराया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्य दरगाह शरीफ मामा भांजा पहुंचे और चादर चढ़ाई। उसके बाद वह इब्राहिम लोदी के काल में 7 सितंबर 1522 में बनाए गए ख्वाजा खिजर मकबरा पहुंचे और प्राचीन इतिहास जाना। इसके बाद सभी ने स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय का दौरा किया।
विज्ञापन

दौरे के दौरान बांग्लादेश के उच्चायुक्त मुहम्मद इमरान के साथ मौजूद प्रतिनिधिमंडल में शामिल महिलाएं काफी खुश नजर आईं। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय वास्तव में काफी प्रभावशाली है। वह अपने देश जाकर वहां इस ऐतिहासिक नगर और संग्रहालय से संबंधित जानकारी लोगों से साझा करेंगे। इस मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं प्रतिनिधिमंडल ने ब्यूटीफिकेशन के विजिटर रजिस्टर पर अपनी टिप्पणी भी अंकित की। बांग्लादेश से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में डॉ. जाकिया हसनत इमरान, जाकिर अहमद, तनीशा नसरीन, लुत्फा बेगम, नाजिबा शबनम, निगत प्रवीण, इसरत जहान, अफरोजा हुसैन व अतिज्जामान खान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्यूटीफिकेशन सोसायटी के सदस्य सचिव राजेश खत्री ने बताया कि संग्रहालय में खास तौर से 13 गैलरी मौजूद हैं। जिनमें से अब तक 6 गैलरी का कार्य पूर्ण हो चुका है। 7 अन्य गैलरी का कार्य प्रगति पर है। यहां लोगों ने 100 से 3 हजार वर्ष पुरानी वस्तुएं निशुल्क उपलब्ध करवाई हैं। जिनकी कीमत 35 करोड़ से भी अधिक आंकी गई है। संग्रहालय को दिव्यांग व्यक्ति भी देख सके इस तरह की व्यवस्था भी की जा रही है। इस दौरान डीएसपी हंसराज, तहसीलदार सोनीपत मनोज अहलावत, किशोरी लाल के अतिरिक्त अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed