Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ban on entry of heavy vehicles in Delhi from 6 pm on 12th and 14th August

Sonipat News: दिल्ली में 12 व 14 अगस्त शाम छह बजे से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

Thu, 08 Aug 2024 06:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 08 Aug 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
Ban on entry of heavy vehicles in Delhi from 6 pm on 12th and 14th August
सोनीपत के पुलिस आयुक्त सतेंद्र गुप्ता।
सोनीपत। दिल्ली से सटा होने की वजह से सोनीपत सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील श्रेणी में शामिल है। ऐसे में दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह व उससे पहले रिहर्सल के चलते 12 व 14 अगस्त की शाम से बॉर्डर सील करने का फैसला किया है। दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश 12 अगस्त को शाम से 13 अगस्त दोपहर तक व 14 अगस्त की शाम से 15 अगस्त को दोपहर तक बंद रहेगा।
विज्ञापन


दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने पहल शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस की तरफ से सहयोग मांगने के चलते पुलिस ने अब 13 अगस्त को सुबह दिल्ली में रिहर्सल के चलते 12 अगस्त की शाम छह बजे से दिल्ली में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। वाहन 13 अगस्त को दोपहर एक बजे के बाद दिल्ली में जा सकेंगे। वहीं इसी तरह 15 अगस्त के कार्यक्रम से पहले 14 अगस्त की शाम छह बजे ही दिल्ली में भारी वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। वाहन 15 अगस्त को दोपहर एक बजे बाद दिल्ली में प्रवेश कर पाएंगे।
विज्ञापन


सुरक्षा को लेकर पुलिस ने लगाए 30 नाके

जिले भर में सुरक्षा को लेकर पुलिस की तरफ से 30 नाके लगाए जाएंगे। इन नाकों पर वाहनों की विशेष जांच की जाएगी। जांच के बाद ही वाहनों को आगे जाने दिया जाएगा। किसी संदिग्ध को रोककर उससे गहनता से पूछताछ की जाएगी। पुलिस शहर सोनीपत व हाईवे के साथ ही खरखौदा, गन्नौर व गोहाना में भी पुलिस नाके स्थापित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य जिलों की पुलिस ने मांगा सहयोग

सोनीपत पुलिस ने अन्य जिलों की पुलिस से भी सहयोग मांगा है। इसके लिए पुलिस ने पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला व जींद के साथ यूपी के बागपत प्रशासन से भी सहयोग मांगा है। पत्र लिखकर भारी वाहनों को उनके क्षेत्र में ही रोकने की मांग की गई है। जिससे सोनीपत क्षेत्र में भारी वाहनों का जमावड़ा न लग सके और जाम के हालात बनने से रोका जा सके।


लावारिस वस्तुओं को छुए नहीं, यह विस्फोटक सामग्री भी हो सकती है। सतर्कता बरतते हुए डायल-112, 0130-2222903 पर या अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें। अगर कहीं कोई संदिग्ध ड्रोन दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को बताए।

सतेंद्र गुप्ता, पुलिस आयुक्त, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed