{"_id":"696012c19b7035cb0003f095","slug":"badshahi-road-waterworks-supplies-foul-smelling-contaminated-water-sonipat-news-c-197-1-snp1001-147920-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बादशाही रोड जलघर से बदबूदार दूषित पानी की हो रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बादशाही रोड जलघर से बदबूदार दूषित पानी की हो रही आपूर्ति
Fri, 09 Jan 2026 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
फोटो :26: प्रमोद त्यागी
गन्नौर। शहर में पेयजल आपूर्ति की स्थिति बेहतर नहीं होने से लोगों में रोष है। बादशाही रोड पर बने जलघर से शहर में पानी की आपूर्ति होती है। पानी कई बार बदबूदार और दूषित आता है। जिससे नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग को इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
जलघर से आने वाला पानी कई बार पीने योग्य नहीं रहता। कई बार पानी में बदबू आती है और उसका रंग भी मटमैला हो जाता है। विभाग को जल्द से जल्द जलघर के टैंकों की नियमित सफाई करानी चाहिए, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल मिल सके। -अमुक त्यागी, गन्नौर
दूषित पानी पीने से कई बार उल्टी जैसी समस्या तक हो जाती है। मजबूरी में लोगों को बाजार से पानी खरीदकर पीना पड़ता है जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। शहर जैसे क्षेत्र में इस तरह की स्थिति बेहद चिंताजनक है। कुलदीप त्यागी, गन्नौर
विज्ञापन
जलघर में जहां पानी का भंडारण किया जाता है, वहां टैंकों की समुचित सफाई नहीं होती। टैंकों में काई जमने से पानी की गुणवत्ता और अधिक खराब हो रही है। विभाग से मांग है कि जलघर की नियमित सफाई, पानी की गुणवत्ता की जांच और निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया जाए।-प्रमोद त्यागी, गन्नौर