फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bad tires raging fire in warehouse

खराब टायरों के गोदाम में लगी भीषण आग

Mon, 17 Nov 2014 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Mon, 17 Nov 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 रोहतक रोड बाबा कॉलोनी में रविवार शाम पौने चार बजे खराब टायरों के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना पाते ही दमकल विभाग की आठ गाड़ियों ने तकरीबन दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉट-सर्किट बताया जा रहा है।


कृष्णा नगर निवासी सुनील पुत्र बिशन स्वरूप का बाबा कॉलोनी गली नंबर-1 में टायरों का गोदाम है। रविवार शाम चार बजे गोदाम में जमा गाड़ी, मोटरसाइकिल, ट्रक के टायरों के ढेरों में शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई। आग की सूचना पाते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंची। धीरे-धीरे दमकल विभाग की करीब 8 गाड़ियों को मदद के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन


इन सभी गाड़ियों ने मिलकर दो घंटे में आग पर काबू पा लिया। इसी बीच आग का धुआं इस कदम पूरे शहर में फैल गया कि जैसे किसी ने आसमान में कोई जहरीली गैस छोड़ दी हो। गोदाम मालिक सुनील कुमार ने बताया कि गनीमत रही कि जहां पर आग लगी उसी के साथ में मिस्त्री मकान की रिपेयरिंग का काम कर रहा था। हालांकि आग लगती देख मिस्त्री और मजदूर समय से पहले नीचे उतर आए और किसी प्रकार के हादसे से बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन वर्षों से था गोदाम
सुनील का बाबा कॉलोनी में गत तीन वर्षों से टायर का गोदाम था। जिसमें सोनीपत जिले के विभिन्न भागों से टायर मिस्त्री या कार मैकेनिक खराब टायर बेचकर जाते थे और सुनील गोदाम में टायरों को एकत्र करता था। जब टायरों की संख्या ज्यादा हो जाती थी तो टायरों से स्क्रैप निकालकर टायरों से निकली रबड़ के टुकड़ों की सप्लाई भट्ठों पर की जाती थी। रबड़ के ये टुकड़े भट्ठों पर आग र्में इंटें पकाने के काम आते थे।

युवक की सूझबूझ से बचा गया ट्रैक्टर
बाबा कालोनी निवासी पुष्पा ने बताया कि करीब पौने चार बजे बिहार के रहने वाले युवक ने उसको आग की सूचना दी थी। उस समय आग केवल नाममात्र की ही थी। आग को देखने के लिए उन्होंने पड़ोसियों की मदद से टायरों के गोदाम का ताला खोल दिया और गोदाम में खड़ा ट्रैक्टर बाहर निकाला। जिसके बाद आग बढ़ती चली गई। यदि आग की जानकारी के बारे में किसी को पता नहीं चलता तो ट्रैक्टर भी आग में स्वाहा हो जाता है।

निर्माणाधीन बिल्डिंग हो सकती थी डैमेज
पुष्पा ने बताया कि गोदाम की दीवार उसकी निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान से लगती है। उसकी दीवार के पास इन टायरों को लगाया गया था। गोदाम की तरफ दीवार का प्लास्टर करने के लिए उन टायरों को एक-दो दिन पहले ही दूसरी जगह लगाया गया था। दीवार के प्लास्टर के लिए तैयारियां की जा रही थी। यदि उन टायरों को दीवार से नहीं हटाया जाता तो यह दीवार आग की भेंट चढ़ सकती थी और निर्माणाधीन बिल्डिंग नष्ट भी हो सकती थी।

छह महीने का स्टॉक आग की भेंट चढ़ा
टायर गोदाम मालिक ने बताया कि तकरीबन छह महीने का स्टॉक आग की भेंट में चढ़ गया है। जिसकी कीमत तकरीबन तीन लाख रूपये आंकी जा रही है। स्क्रैप के रूप में पड़े टायर के गोदाम के मालिक को आग लगने से भारी नुकसान पहुंचा है।


देर रात तक सुलगती रही आग
टायर के गोदाम में लगी आग शुरुआत में जंगल की आग की तरह फैलती दिखाई दे रही थी। हालांकि 8 दमकल गाड़ियों के आने के बाद आग पर काबू पा लिया गया। वहीं दमकल विभाग द्वारा आग बुझाने के बाद भी देर रात तक सुलगती रही और आग में से निकलने वाला धुआं शहर में जहरीली गैस की तरह फैलता हुआ दिखाई दिया।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed