फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Car hits bike; one dead.

Sonipat News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

Sat, 22 Aug 2026 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Car hits bike; one dead.
जींद। भिवानी रोड रेलवे ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। थाना प्रभारी मनदीप सिंह ने बताया कि चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


बास अकबरपुर, जिला हांसी निवासी 30 वर्षीय करनैल सिंह और भूना निवासी 19 वर्षीय विक्रम शुक्रवार रात बाइक पर सवार होकर जींद से गांव बास अकबरपुर जा रहे थे। दोनों गोहाना रोड स्थित एक होटल में काम करते थे। काम निपटाने के बाद वे बाइक से अपने गांव की ओर जा रहे थे। जब वे भिवानी रोड रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार से आ रही ब्रेजा कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने करनैल सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विक्रम की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed