फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Doctors and patients are drenched in sweat due to frequent power outages

Sonipat News: बार-बार बिजली गुल होने से पसीने में तर हो रहे डॉक्टर-मरीज

Sat, 22 Aug 2026 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Doctors and patients are drenched in sweat due to frequent power outages
22जेएनडी17: मेडिकल कॉलेज में बिजली का कट लगने से पंखा बंद होने के कारण गर्मी में पसीने पोंछते ह
जींद। गांव हैबतपुर स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं के अभाव के बीच अब बिजली की समस्या ने मरीजों और चिकित्सकों की परेशानी बढ़ा दी है। दिनभर बार-बार बिजली के कट लगने से मरीजों को गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों के लिए एसी की सुविधा तो दूर, कई बार पंखे तक नहीं चल पाते।
विज्ञापन


इससे मरीजों के साथ चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज में अभी सभी सुविधाएं पूरी तरह विकसित नहीं हुई हैं। ऐसे में बिजली कट लगने पर उपलब्ध व्यवस्थाएं भी प्रभावित हो जाती हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए आए मानसिक रोगियों अजमेर, नरेश और महिला रोशनी ने बताया कि वे अपने परिजनों का इलाज करवाने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल पहुंचने के बाद उन्हें घंटों गर्मी में बैठना पड़ा। वार्ड और अन्य स्थानों पर बिजली जाने के बाद पंखे बंद हो जाते हैं। गर्मी और उमस के कारण मरीजों के साथ उनके परिजनों को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
डेपुटेशन पर आए चिकित्सक परेशान
मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की स्थाई नियुक्ति नहीं होने के कारण नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों की भी ड्यूटी लगाई गई है। डेपुटेशन पर यहां भेजे गए चिकित्सकों को भी बिजली व्यवस्था की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्सकों के लिए काम करने के दौरान पर्याप्त सुविधाएं नहीं होने से परेशानी बढ़ जाती है।

बाक्स
मेडिकल कॉलेज में लगातार सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। फिलहाल बिजली के कट लगने से कुछ परेशानी मरीजों को हुई है। यहां पर बिजली की सुविधा के लिए जनरेटर समेत अन्य व्यवस्थाएं मरीजों को जल्द उपलब्ध करवाने के लिए काम किए जा रहे हैं।
--डॉ. सुमन कोहली, सीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।
फोटो कैप्शन
22जेएनडी17: मेडिकल कॉलेज में बिजली का कट लगने से पंखा बंद होने के कारण गर्मी में पसीने पोंछते हुए मरीज। स्रोत : मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed