फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pinky triumphs at the science seminar.

Sonipat News: विज्ञान संगोष्ठी में पिंकी ने मारी बाजी

Sat, 22 Aug 2026 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Pinky triumphs at the science seminar.
फोटो 9 नरवाना। छात्रा पिंकी को सम्मानित करते हुए विद्यालय स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान।
नरवाना। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा की नौवीं कक्षा की छात्रा पिंकी ने जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


राजकीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, हरियाणा तथा स्कूली शिक्षा विभाग के निर्देशन में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जींद में जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में छात्रा पिंकी पुत्री महेंद्र ने ‘भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 संभावनाएं एवं चुनौतियां’ विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल ने उसकी प्रस्तुति को सर्वश्रेष्ठ मानते हुए उसे जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्रदान किया।
विज्ञापन


विद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य बलजीत सिंह गोयत और विद्यालय प्रभारी एवं गणित प्रवक्ता सुनील कुमार ने छात्रा को बधाई दी। उन्होंने पिंकी के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य बलजीत सिंह गोयत ने छात्रा की सफलता में मार्गदर्शक जीव विज्ञान प्रवक्ता हरदीप सिंह के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने पिंकी को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञान संकाय की अध्यापिका किरण बाला, सुनील कुमार और सुरेंद्र पाल ने भी छात्रा की उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित होती है और वे देश के भविष्य के लिए तैयार होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed