{"_id":"68dad757dab19a40960c17ce","slug":"baba-banda-singh-bahadurs-ideas-should-be-given-the-form-of-a-peoples-revolution-mla-sonipat-news-c-197-1-snp1003-143057-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा बंदा सिंह बहादुर के विचारों को दिया जाए जनक्रांति का रूप : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा बंदा सिंह बहादुर के विचारों को दिया जाए जनक्रांति का रूप : विधायक
Tue, 30 Sep 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। गांव खांडा में बाबा बंदा सिंह बहादुर की वीरता और उनके संघर्ष को केंद्र में रखकर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। यह सेमिनार बाबा बंदा बहादुर लोहगढ़ ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विधायक पवन खरखौदा मुख्य अतिथि व कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के महानिदेशक डाॅ. राज सिंह विशिष्ट अतिथि रहे।
विधायक ने कहा कि बाबा बंदा सिंह बहादुर के विचारों को केवल सुनने तक सीमित न रखा जाए बल्कि उन्हें एक जनक्रांति का रूप दिया जाए। उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चेयर (पीठ) स्थापित करने की मांग का समर्थन करते हुए आश्वासन दिया कि वह इस मामले में वकील बनकर सरकार तक आवाज पहुंचाएंगे।
वक्ताओं ने कहा कि खांडा गांव भारतीय इतिहास का अहम पड़ाव है। इसे आने वाली पीढ़ियों तक संरक्षित और प्रसारित करने की आवश्यकता है। समापन सत्र में निर्मोही अखाड़ा मठ खांडा की ओर से डॉ. राजसिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के आह्वान पर आज यह पहला सेमिनार खांडा में आयोजित किया गया है। देशभर में बाबा बंदा बहादुर का जहां पर भी संबंध पाया जाएगा ट्रस्ट वहां पर जाकर ऐसे सेमिनार आयोजित करेगा।