गन्नौर। सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से गांव गन्नौर स्थित खेल मैदान में महिला जागृति शिविर लगाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी निर्मल व कानूनी सलाहकार बिमलेश ने शिरकत की।
शिविर में महिलाओं व युवतियों को माहवारी के दौरान होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं पर जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें समाधान व विशेष दिनों में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। सुपरवाइजर वीना ने भी महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। योगाचार्य मंजू पहल ने योग के माध्यम से होने वाले स्वास्थ्य लाभ पर प्रकाश डाला। मंच संचालन कविता शर्मा ने किया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वर्षा, रीना, शर्मिला, सरिता, मीना, शकुंतला, किरण, लक्ष्मी व सीमा मौजूद रही।