फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   awareness news

पराली जलाने वालों पर होगा जुर्माना

Tue, 15 Dec 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Tue, 15 Dec 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
awareness news
सामाजिक मामलों में सुनवाई करते हुए गांव निकाला जैसे फरमान सुनाने को लेकर खाप पंचायतों पर अंगुली उठती रही है, लेकिन अब खाप बदलने लगी हैं। अब वे पर्यावरण संरक्षण जैसे गंभीर मसले पर भी सकारात्मक सोच के साथ आगे आ रही हैं। इसका उदाहरण दहिया खाप है। दहिया खाप 40 की सोमवार को खाप प्रधान प्रताप पहलवान की अध्यक्षता में खरखौदा में हुई पंचायत में तय हुआ कि जो किसान खेतों में पराली जलाएंगे, उन्हें पहले दो बार जागरूक किया जाएगा। फिर भी नहीं माने तो उन पर जुर्माना किया जाएगा। इसके लिए हर गांव में 10 सदस्यीय कमेटी होगी जो प्रधान से बातचीत करके कार्रवाई करेगी। जल्द दूसरी खापों के प्रधानों से बातचीत करके महापंचायत की जाएगी ताकि बेटी का सम्मान, खेल का मैदान, नशा मुक्त हर गाम और धुआं मुक्त खेत-खलिहान के नारे को सार्थक किया जा सके।
विज्ञापन

दहिया खाप चालीसा के सदस्यों को संबोधित करते हुए खाप प्रधान प्रताप पहलवान ने कहा कि हमें मिलकर समाज में बुराइयों को खत्म करना होगा। बेटियों को सम्मान देने के साथ ही खेल के मैदान तक युवाओं को पहुंचाने और नशा मुक्त ग्रामीण अंचल बनाने पर जोर दिया जाएगा। खेत-खलिहान धुआं मुक्त रहें, इसके लिए किसानों को जागरूक किया जाएगा। दहिया ने कहा कि धुआं मुक्त खेत-खलिहान के लिए जरूरी है कि किसान फसलों के अवशेष जलाने से बचें। रासायनिक खाद और स्प्रे की बजाय देशी एवं जैविक खाद को बढ़ावा दें। योजना के तहत हर गांव में 10 सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी, जो लोगों को जागरूक करेगी। अगर फिर भी कोई नहीं मानता तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। बैठक अमर सिंह के आवास पर हुई।
विज्ञापन


ज्यादा पराली हो तो गौशाला को दें
प्रधान ने कहा कि अगर किसी किसान के खेत में ज्यादा पराली है तो उसे नजदीकी गौशाला में दान किया जा सकता है। कृषि विशेषज्ञों के साथ मिलकर पराली को जमीन में ही मिलाकर जैविक खाद की तरह प्रयोग किया जा सकता है। कुछ फैक्ट्रियों में भी पराली की मांग है और वह तीन हजार रुपये प्रति ट्रॉली की दर से पराली खरीद रही हैं। पराली उनको देकर भी पर्यावरण प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


52 माजरा और 29 खाप को जोडे़ंगे साथ
पंचायत में पहुंचे वीरेंद्र बढ़खालसा ने कहा कि दहिया खाप चालीसा के साथ 52 माजरा लगते हैं। इसके बाद 29 खाप आती हैं। इस अभियान को वहां भी फैलाया जाएगा। इस मौके पर अठगामा दिपालपुर से दयानंद, चौगामा थाना से छोटूराम, सेहरी दोपलान से अमर सिंह व बलबीर सिंह, होशियार सिंह, आजाद, चांदराम, जयदीप, महाबीर, ईश्वर सिंह, महाबीर बढ़खालसा और राम कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed