फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Awareness campaign launched to stop stone pelting and chain pulling on trains

Sonipat News: ट्रेनों पर पत्थरबाजी व चेन पुलिंग रोकने के लिए जागरूकता अभियान शुरू

Thu, 03 Oct 2024 07:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 03 Oct 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
Awareness campaign launched to stop stone pelting and chain pulling on trains
फोटो 15- सोनीपत के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में टीम के साथ विद्यार्थियों को जा
सोनीपत। रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) ने दिल्ली-अंबाला रूट पर सोनीपत में ट्रेनों पर होने वाली पत्थरबाजी व चेन पुलिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान की शुरुआत की है। आरपीएफ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संगम के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। रेलवे लाइन के आसपास क्षेत्रों में लोगों के साथ विद्यार्थियों को भी पत्थरबाजी व चेन पुलिंग के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

उप निरीक्षक महावीर सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने सोनीपत के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में तो दूसरी टीम ने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संगम के नेतृत्व में गोहाना क्षेत्र में लोगों व विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि पत्थरबाजी व चेन पुलिंग करना कानूनी अपराध है। इससे राष्ट्रीय संपत्ति के साथ यात्रियों को भी नुकसान होता है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 01 सितंबर को शनि मंदिर के पास शताब्दी एक्सप्रेस व जुलाई माह में एक सप्ताह के अंदर सोनीपत-नरेला के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस पर दो बार पत्थरबाजी के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में करीब 16 मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं। वहीं, आईटीआई प्रशासन ने आश्वासन दिया कि विद्यार्थियों को पत्थरबाजी व चेन पुलिंग के बारे में समय-समय पर जागरूक किया जाएगा। टीम में एएसआई अगत सिंह, हेड कांस्टेबल सतीश कुमार, श्रीनारायण, धीरज कुमार व नरेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed