{"_id":"6aa9b48aafc854e01f014a34","slug":"awareness-camp-at-government-polytechnic-today-on-ozone-day-sonipat-news-c-197-1-snp1018-160606-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ओजोन दिवस पर राजकीय पॉलिटेक्निक जागरूकता शिविर आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ओजोन दिवस पर राजकीय पॉलिटेक्निक जागरूकता शिविर आज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। विश्व ओजोन दिवस के उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से 16 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक में विधिक जागरूकता शिविर लगाया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों, अधिकारों और सरकारी विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
प्राधिकरण सचिव प्रचेता सिंह ने बताया कि डीएलएसए के रिसोर्स पर्सन विद्यार्थियों को कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी पॉश एक्ट, नालसा शिक्षा योजना-2026, नालसा चाइल्ड फ्रेंडली लीगल सर्विसेज फॉर चिल्ड्रन स्कीम-2024 और नालसा हेल्पलाइन-15100 के बारे में जानकारी देंगे। इसके अलावा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के सदस्यों के विरुद्ध अस्पृश्यता और अत्याचार की रोकथाम संबंधी कानूनों के बारे में भी बताया जाएगा।