फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Automated Weather Station Installed at Government College Barauta; Accurate Weather Data Now Available

Sonipat News: राजकीय महाविद्यालय बड़ौता में लगा स्वचालित मौसम केंद्र, अब मिलेंगे मौसम के सटीक आंकड़े

Sat, 14 Mar 2026 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 14 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Automated Weather Station Installed at Government College Barauta; Accurate Weather Data Now Available
राजकीय महाविद्यालय बड़ौता में लगे स्वचालित मौसम केंद्र के साथ खड़े स्टाफ के सदस्य। स्रोत : प्रवक
गोहाना। राजकीय महाविद्यालय बड़ौता में स्वचालित मौसम केंद्र (ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन) स्थापित किया है। यह मौसम केंद्र भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान, पुणे के सहयोग से लगाया गया है। इस संबंध में महाविद्यालय प्रशासन और संस्थान के अधिकारियों के बीच समझौता भी किया गया है।
विज्ञापन


महाविद्यालय परिसर में लगाए गए इस स्वचालित मौसम केंद्र से अब हवा की गति, हवा की दिशा, तापमान, आर्द्रता और वायुदाब जैसे मौसम से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े रिकॉर्ड किए जाएंगे। इन आंकड़ों के आधार पर मौसम का ज्यादा सटीक अनुमान लगाने में मदद मिलेगी और वैज्ञानिक अध्ययन को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन


महाविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस केंद्र के शुरू होने से सोनीपत को स्थानीय स्तर पर मौसम से जुड़े वैज्ञानिक आंकड़े उपलब्ध होंगे। इन आंकड़ों का उपयोग शोध कार्य, शिक्षा, कृषि, आपदा प्रबंधन, जलवायु अध्ययन और शहरी व ग्रामीण योजना बनाने में किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अनिल ग्रोवर ने कहा कि मौसम विज्ञान के क्षेत्र में यह पहल कॉलेज के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे विद्यार्थियों को भी मौसम से जुड़े शोध और अध्ययन के बेहतर अवसर मिलेंगे।


इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. शैलेश कलकल, डॉ. संतोष कुमार, लेफ्टिनेंट अनिल, विजेंद्र दुग्गल, डॉ. बिजेंद्र सिंह, डॉ. सरिता मलिक, डॉ. मीना, डॉ. मेहर सिंह, श्री जयप्रकाश, डॉ. नवीन और साहिल सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed