{"_id":"5f4d4cf08ebc3e61e34d6bc9","slug":"auto-strangled-with-a-rope-snatched-a-bag-full-of-mobiles-papers-and-uniforms-for-rs-4000-sonipat-news-rtk5713976109","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो में फौजी का रस्सी से गला दबाकर 4000 रुपये, मोबाइल, कागजात और वर्दी से भरा बैग छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो में फौजी का रस्सी से गला दबाकर 4000 रुपये, मोबाइल, कागजात और वर्दी से भरा बैग छीना
विज्ञापन
राई (सोनीपत)। रांची से जम्मू जा रहे एक फौजी को कुंडली बार्डर पर झांसे में लेकर राई औद्योगिक क्षेत्र में लेकर आने के बाद आटो सवार तीन युवकों ने उनसे नकदी, मोबाइल व अन्य सामान छीन लिया। फौजी रांची से दिल्ली तक हवाई जहाज में आया था। यहां से आगे बस में जाना था। इसी दौरान आटो सवार तीन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रांची के जिला गोड्डा के गांव आमगाच्छी निवासी विकेश कुमार ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह 332 एडी एयर डिफेंस रेजीमेंट में सिपाही है और जम्मू में नियुक्ति है। वह रविवार को रांची से हवाई जहाज में दिल्ली आया था। यहां से चंडीगढ़ जाने के लिए वह बस में सवार होकर कुंडली बार्डर पर पहुंचा। देर रात उन्हें कुंडली बार्डर पर एक ऑटो मिला। जिसमें तीन युवक सवार थे। उन्होंने उससे कहा कि चंडीगढ़ जाने के लिए बस आगे से मिलेगी। वह उसे आटो में बैठाकर रात करीब 11 बजे राई औद्योगिक क्षेत्र में ले आए। वहां पर उन्होंने उसके गले में रस्सा डालकर दबाना शुरू कर दिया। वह उसके साथ मारपीट कर उसका मोबाइल, 4000 रुपये, आर्मी का हेल्थ कार्ड, चेकबुक, लाइव सर्टीफिकेट तथा अन्य कागजात, वर्दी और पासबुक से भरा बैग छीन ले गए। जिस पर विकेश ने मामले की शिकायत राई थाना पुलिस को दी। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीसीटीवी की मदद से आटो चालक का पता लगा रही पुलिस
पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आटो चालक व उसके साथियों का पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया। इसके लिए पुलिस टीम हाईवे पर लगे सीसीटीवी के साथ ही राई औद्योगिक क्षेत्र में भी सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन
फौजी को आटो में बैठाने के बाद झांसे में लेकर राई क्षेत्र में लाने के बाद लूटपाट की शिकायत मिली है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात में शामिल युवकों का पता लगाने का प्रयास किया रहा है।
-रणबीर सिंह, जांच अधिकारी, थाना राई।