फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Auto driver injured in collision with heavy vehicle, dies in hospital

Sonipat News: भारी वाहन की टक्कर से ऑटो चालक घायल, अस्पताल में तोड़ा दम

Fri, 27 Oct 2023 05:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 27 Oct 2023 05:05 PM IST
विज्ञापन
Auto driver injured in collision with heavy vehicle, dies in hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा (सोनीपत)। गांव सैदपुर में एक ऑटो चालक को भारी वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे दिल्ली के पूठ खुर्द स्थित महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने ऑटो चालक मयंक को मृत घोषित कर दिया। सैदपुर चौकी पुलिस ने मृतक के भाई सन्नी की शिकायत पर आरोपी अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

गांव सोहटी निवासी सन्नी ने बताया कि उनके बड़े भाई मयंक ऑटो चालक थे। वह बुधवार शाम को अपना ऑटो लेकर आईएमटी में सैदपुर के पास सवारी लेने के लिए गए थे। कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिली कि मयंक आईएमटी के पास सैदपुर में घायल अवस्था में पड़े हुए हैं। वह वहां पहुंचे तो मयंक के सिर में चोट लगी हुई थी, किसी भारी वाहन ने उन्हें लघुशंका के लिए उतरने के दौरान टक्कर मार दी। वह गंभीर हालत में अपने भाई को दिल्ली के पूठ खुर्द स्थित महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed