{"_id":"5f56811f8ebc3e37b90e4c74","slug":"aunt-s-son-together-with-another-girl-inside-the-car-had-pressed-the-girl-s-throat-sonipat-news-rtk572503477","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुआ के लडक़े ने कार के अंदर एक अन्य संग मिलकर दबाया था युवती का गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुआ के लडक़े ने कार के अंदर एक अन्य संग मिलकर दबाया था युवती का गला
विज्ञापन
सोनीपत। मोहाना थाना क्षेत्र के गांव में युवक-युवती की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। मामले में गिरफ्तार युवती के बुआ के लड़के ने पुलिस को बताया है कि दोनों की हत्या अलग-अलग की थी। उसने एक अन्य संग मिलकर अपने मामा की लड़की की हत्या कार के अंदर की थी। बाद में जब वह बाहर आया तो युवक की हत्या हो चुकी थी। उसने बताया कि वारदात के दौरान वहां सात-आठ लोग थे। पुलिस अब उसके बयानों की सत्यता का पता लगाएगी। उसे चार दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
मोहाना थाना क्षेत्र के गांव में घर से भागे युवक-युवती की हत्या किए जाने का मामला सामने आया था। जिनको पकड़ने के बाद परिजनों ने हत्या कर डाली थी। पुलिस ने मामले में युवती के पिता को गिरफ्तार किया था। जिसने हत्या करने के बाद में शवों को नहर में फेंकने की बात कही थी और युवक-युवती के शव नहर से बरामद किए गए थे। पुलिस ने युवती की बुआ के लड़के को काबू किया था। उसे चार दिन के रिमांड पर लिया। मोहाना एसएचओ श्रीभगवान सिंह के अनुसार उसने बताया है कि वह कार में दोनों को लेकर आए थे और चालक ही गाड़ी चला रहा था। उसने पुलिस को बताया कि रात को कार के अंदर उसने एक अन्य संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। उसके साथ गए युवक ने हाथ पकड़े थे और उसने गला दबा दिया था। हालांकि उसने कहा है कि युवक को किसने मारा उसे नहीं पता। जब वह कार से बाहर आए तो उसकी हत्या हो चुकी थी। उसने बताया कि घटनास्थल पर सात-आठ आदमी थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि उसके बयानों की सत्यता का पता लगाया जाएगा। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।