{"_id":"68cb1359680a69802f078e9d","slug":"attempt-to-rob-shopkeeper-by-throwing-chilli-powder-in-his-eyes-sonipat-news-c-197-1-snp1001-142427-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दुकानदार की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूटने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दुकानदार की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूटने का प्रयास
Thu, 18 Sep 2025 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली थाना क्षेत्र के गांव मल्हा माजरा में देर रात स्कूटी सवार बदमाशों ने दुकान संचालक की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर पैसे और मोबाइल से भरा बैग लूटने का प्रयास किया। दुकानदार के बेटे ने जब बैग लेकर भागे तो उन पर गोली चला दी। गनीमत रही कि लगी नहीं।
मल्हा माजरा गांव निवासी अनिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी खेड़ी मनाजात रोड पर दुकान है। वह मनी ट्रांसफर और मोबाइल फोन बेचने का काम करते हैं। मंगलवार देर रात वह बेटे लकी के साथ एक लाख रुपये और 25 नए मोबाइल फोन बैग में डालकर घर जा रहे थे।
विज्ञापन
बैग उनके बेटे लकी के कंधे पर था। जब वह गली में पहुंचे तो वहां पहले से ही नीली स्कूटी पर खड़े तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके बेटे से बैग लूटने का प्रयास किया। एक बदमाश ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया।
विज्ञापन
जब उनका बेटा बैग लेकर भागा तो एक युवक ने पिस्तौल से गोली चला दी। आरोपियों ने उनके बेटे पर डंडे भी मारा। उन्होंने शोर मचाया तो तीनों आरोपी स्कूटी से छतैहरा गांव की तरफ भाग गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने घटनास्थल से मिर्च पाउडर का पैकेट, एक चश्मा और एक नीली रंग की कैप बरामद की है। एसएचओ सेठी मलिक ने घटना को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर दी है।