फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   attacked farmer & his family with sharp weapon

खेत जाने के लिए रास्ता मांगने गए किसान व परिजनों पर जेली-गंडासी से हमला, छुड़ाए आए लोगों को भी पीटा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
attacked farmer & his family with sharp weapon
गोहाना। गांव जौली में अपने खेत में जाने के लिए रास्ता मांगने खेत के पड़ोसी किसान के घर गए व्यक्ति व उसके भाई-बेटे पर जेली-गंडासी से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में बचाव को आए चार लोगों को भी चोट लगी है। बाद में ग्रामीणों ने उन्हें छुड़वाया। हमले में घायल किसान के भाई व बेटे को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव जौली के रहने वाले किसान सतबीर ने पुलिस को बताया कि उनके खेत के पड़ोसी किसान ओमप्रकाश व सतपाल ने पंचायती जमीन पर कब्जा कर लिया है। जिसके चलते उनके खेत में जाने का रास्ता नहीं बचा है। उसने बताया कि वह अपने भाई धर्मबीर व बेटे के साथ 17 मई की शाम को ओमप्रकाश के घर पंचायती तौर पर रास्ता मांगने गए थे। इस दौरान उन्होंने गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध जताया तो ओमप्रकाश, उसके बेटे सोनू व मोनू, पत्नी संतरो व भाई सतपाल ने उन पर हमला कर दिया।  उन्होंने जेली व गंडासी मारकर उन्हें घायल कर दिया। उनके शोर मचाने पर गांव का सोनू, जसबीर, प्रदीप व अशोक बचाने आए तो उन पर भी हमला कर चोटिल कर दिया। इसी बीच गांव के अन्य लोग एकत्रित हो गए। जिन्होंने उनको छुड़वाया। बाद में हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली। उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में लाया गया। जहां से उसके बेटे नरेश व भाई धर्मबीर को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया था। अब पुलिस ने सतबीर के बयान पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed