फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   attack

बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई को पेंचकस घोंपा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
attack
खरखौदा। क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ छेडख़ानी कर रहे युवकों को रोकने आए उसके भाई पर हमला कर दिया। युवती के भाई को पेंचकस घोंप दिया गया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपने चाचा के घर से अपने घर जा रही थी। उसे बीच रास्ते में ही दो युवकों ने घेर लिया और उसके साथ छेडख़ानी शुरू कर दी। जब उसके भाई ने यह देखा तो वह उसके बचाव में आया, लेकिन छेडख़ानी कर रहे युवकों ने उसके भाई पर हमला कर दिया। जिसमें से एक युवक ने उसके भाई को पेंचकस मारा तो दूसरे ने ईंट मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed