फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   attack on youth, knife

कहासुनी के बाद युवक पर सुए और चाकू से हमला, गंभीर

Thu, 11 Feb 2021 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
attack on youth, knife
कुंडली। गांव सबौली के पास कहासुनी के बाद युवक पर बर्फ तोड़ने वाले सुए व चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। सूचना मिलने पर परिजन उसे दिल्ली के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को एक अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने पीड़ित के चचेरे भाई की शिकायत पर एक युवक व उसके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव राठधना निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका चचेरा भाई सुनील खेतीबाड़ी करता है। बुधवार को वह किसी कार्य से गांव सबौली गए थे। जब सुनील लौट रहा था तो रास्ते में गांव के युवक रोहित ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसका रास्ता रोक लिया। कहासुनी के बाद सुनील पर बर्फ तोड़ने के सुए व चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया गया। आरोपी उसे गंभीर रूप से घायल कर पास ही सूखी नहर में फेंक गए। उनको सूचना मिली तो मौके पर पहुंच कर सुनील को दिल्ली के अस्पताल में ले गए। वहां से उनको एक अन्य अस्पताल में रेफर किया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
युवक पर तेजधार व नुकीले हथियार से वार किए गए हैं। उसके चचेरे भाई के बयान पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed