{"_id":"b4b477564c1567f7afee917cdb14d2ee","slug":"attack-on-truck-driver-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूजों से भरे कैंटर चालक को बंधक बनाकर पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूजों से भरे कैंटर चालक को बंधक बनाकर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Sun, 14 Jun 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग बहालगढ़ के निकट चूजों से भरे एक कैंटर में कार सवार पांच युवक घुस गए और चालक को बुरी तरह पीटा। कैंटर जब समालखा पहुंचा तो चालक को फेंक दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
हालांकि थोड़ी दूर पर जाकर कैंटर और चूजे छोड़कर युवक भाग खड़े हुए। पुलिस ने लूटे गए कैंटर और चूजों को बरामद कर लिया है, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
मूलरूप से मधुबनी बिहार निवासी कैंटर चालक सतीश कुमार शुक्रवार रात को हथवाला रोड समालखा, पानीपत से कैंटर में चूजे भरकर दिल्ली स्थित पहाड़गंज जा रहा था।
विज्ञापन
जब वह बहालगढ़ के पास सन स्टार ओवरसीज के सामने पहुंचा तो कार सवार पांच युवकों ने उसका कैंटर रुकवा लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता चार युवक कैंटर में घुस गए।
उन्होंने उसे कैंटर में ही बंधक बना लिया और कैंटर को पानीपत की तरफ लेकर चल दिए। उन्होंने उसे समालखा के पास फेंक दिया और फरार हो गए। किसी तरह उसने मामले की सूचना कैंटर मालिक को दी।
जिस पर पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। शनिवार को पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पानीपत क्षेत्र में दबिश दी। इस संबंध में बहालगढ़ चौकी प्रभारी रमेश कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए लूटे गए कैंटर व चूजों को बरामद कर लिया है।