फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Attack on site incharge and clerk who were working to remove soil from drain

Sonipat News: ड्रेन की मिट्टी उठाने का काम कर रहे साइट इंचार्ज और मुंशी पर हमला

Thu, 20 Mar 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 20 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Attack on site incharge and clerk who were working to remove soil from drain
गोहाना। ड्रेन-8 से अतिरिक्त मिट्टी उठाने का ठेका लेने वाली कंपनी के साइट इंचार्ज व मुंशी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। सिंचाई विभाग ने कंपनी को मिट्टी उठाने का ठेका दे रखा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रोहतक के गांव पौलंगी निवासी नीतिश ने पुलिस को बताया कि ड्रेन 8 से गांव माहरा से गोरड़ तक अतिरिक्त मिट्टी उठाने के लिए टेंडर नैन बिल्डर्स ने ठेका ले रखा है। ड्रेन गांव जसराना के पास से होकर गुजरती है। वह साइट इंचार्ज के पद पर कार्य करते हैं। गांव जसराना में कार्यालय भी बना रखा है। 13 मार्च को कार्यालय में प्रदीप, उनका चचेरा भाई अमन, हरिप्रकाश और वह मौजूद थे। उसी दौरान विकास जसराना, मन्नू, काला गिवाना गाड़ी में आए और मिट्टी के 50 डंपर फ्री में देने के लिए कहा था। उनके मना करने पर गालियां दी थीं। विकास ने लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल कर हरिप्रकाश व उन्हें गोली मारने की धमकी दी थी और वहां से चले गए थे। बाद में रात को विकास और उसके कई साथी दोबारा दो गाडि़यों में आए थे। विकास ने आते ही मुंशी अमन को थप्पड़ मारा और अन्य लोग उनसे मारपीट करने लगे। उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने धमकी दी कि दोबारा ड्रेन पर काम किया तो तुम्हारी लाश नहीं मिलेगी। पुलिस ने अब केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed