फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Attack on father and son who went to the field with a knife

खेत में गए पिता-पुत्र पर कस्सी से हमला

Fri, 15 Jul 2022 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Attack on father and son who went to the field with a knife
गांव अटायल के खेत में गए पिता-पुत्र पर कस्सी से हमला कर घायल कर दिया गया। दोनों को उपचार के लिए गन्नौर के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव माहरा निवासी गौतम मलिक ने पुलिस को बताया कि वह अतिथि अध्यापक है। उन्होंने अटायल गांव में करीब दो एकड़ जमीन ली है। 10 जुलाई की शाम को वह अपने पिता के साथ खेत पर गया था। वहां पर सुनील व अनिल अपने खेत में काम कर रहे थे। उसे व उसके पिता को खेत में देखकर वह गाली-गलौज करने लगे और धमकी दी। इसके बाद अनिल व सुनील ने कस्सी से उस पर हमला कर दिया। जब उसके पिता ने बीचबचाव किया तो आरोपियों ने उन्हें भी कस्सी मार दी, जिससे दोनों लहूलुहान होकर गिर गए। उसके बाद भी अनिल व सुनील उन पर हमला करते रहे। शोर मचाने पर पड़ोस के लोगों को आता देख आरोपी भाग गए। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए गन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसके पिता की गंभीर हालत के चलते दिल्ली रेफर कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अनिल व सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed