फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   atm fire

एसबीआई के एटीएम में लगी आग, जांच में होगा खुलासा नकदी जली या बच गई

Wed, 20 May 2020 09:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
atm fire
खरखौदा में एसबीआई के एटीएम में आग लगने की घटना के बाद जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : Sonipat
खरखौदा (सोनीपत)। शहर के सोनीपत मार्ग पर एसबीआई शाखा के साथ ही बने एटीएम बूथ में सुबह करीब पांच बजे आग लग गई। जिसके कारण एटीएम बूथ पूरी तरह से जल गया। एटीएम के साथ ही साथ ही पासबुक एंट्री मशीन भी जल गई। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग साथ लगते एसबीआई की ब्रांच में पहुंचने से पहले बुझा दी गई। एटीएम में आगजनी की घटना से उसमें रखी नकदी जल गई या बची है इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

बुधवार तड़के जब लोग टहलने के लिए मुख्य मार्ग पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि सोनीपत मार्ग पर एसबीआई की ब्रांच के साथ लगाए गए एटीएम में आग लगी हुई है और धुआं निकल रहा है। आग ने उग्र रूप धारण कर लिया और आग की लपटे एटीएम बूथ से बाहर तक आने लगी। लोगों ने मामले की सूचना दमकल केंद्र के साथ ही पुलिस को भी दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग बुझाई जाती तब तक एटीएम के साथ ही वहां रखी पासबुक एंट्री मशीन भी जल चुकी थी। घटना के दौरान एटीएम बूथ का सुरक्षा कर्मी मौके पर नहीं था। ऐसे में आग कैसे लगी इसकी फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है, आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट के कारण ही आग लगी।
विज्ञापन

एटीएम में नकदी के बारे में लगाया जा रहा पता
एटीएम में कितनी नकदी थी और वह जल गई या सुरक्षित है इसका अभी पता नहीं चल पाया है। बैंक प्रबंधक के अनुसार मैकेनिक व इंश्योरेंस कंपनी अधिकारियों के आने पर ही एटीएम को खोला जाएगा। इसके बाद ही पता लग पाएगा कि एटीएम में नकदी जल गई या सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को एटीएम से पैसे निकलने हो गए थे बंद
घटना के बाद पहुंचे एटीएम के सुरक्षा गार्ड ने बताया कि रात को एटीएम से पैसे निकलने बंद हो गए थे। कई ग्राहक पैसे ना निकलने के कारण खाली हाथ ही वापस चले गए थे। ऐसे में एटीएम में तकनीकी खराबी आ गई थी या पैसे खत्म हो चुके थे, इसका भी पता नहीें है। तकनीकी टीम आने के बाद ही पूरे मामले का पता लग सकेगा।

--
एटीएम की सुरक्षा व नकदी डालने का काम दूसरी कंपनी द्वारा किया जाता है। ऐसे में उनके आने पर ही नकदी को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। अभी मैकेनिक व इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारी नहीं पहुंचे हैं। फिलहाल मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है।
-सुशील शर्मा, प्रबंधक, एसबीआई खरखौदा ब्रांच।

खरखौदा स्थित एसबीआई के एटीएम में लगी भीषण आग।

खरखौदा स्थित एसबीआई के एटीएम में लगी भीषण आग।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed